
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरु हो चुका है। शाम 6 बजे जैसे ही चुनाव प्रचार खत्म होगा सभी चैनल अपना-अपना एग्जिट पोल दिखाना शुरु कर देंगे। लेकिन उससे पहले ही फलौदी के सट्टा बाजार ने अपना अनुमान जारी कर दिया है। बता दें कि राजस्थान के फलोदी जिले के सट्टा बाजार के सटोरियों के सटीक आकलन और भविष्यवाणी का इतिहास रहा है वह जो भविष्यवाणी करते है फाइनल रिजल्ट उसके आस पास ही होता है।
फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक सत्ता में वापसी कर रही BJP लेकिन…
फलोद सट्टा बाजार के सटोरियों के आकलन मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर इतिहास रचने जा रही है। सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 304 से 306 सीटें मिल सकती है। लेकिन वह अपने नारे 400 पार के पास भी नहीं पहुंच रही है। वहीं कांग्रेस के सट्टा बाजार ने केवल 50 सीटों पर जितने का दावा किया जा रहा है। सट्टा बाजार के मुताबिक, यूपी में बीजेपी को 80 सीटों में से 62 से 65 सीटों पर जीत मिलने जा रहा है।
पिछली बार से बेहतर कर रही कांग्रेस
वहीं, सट्टा बाजार ने विपक्ष को लेकर भी अपना अनुमान बताया है कि कांग्रेस 2024 में भी सत्ता के करीब नहीं पहुंचेगी। कांग्रेस नीत INDIA गठबंधन 100 से 150 सीटों पर सिमट जाएगा। बता दें कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन के पास 272 सीटों का जादूई आंकड़ा पार करना होता है। वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने दावा किया था कि बीजेपी इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगी।
अपने सही आकलन के लिए जाना जाता है फलौदी सट्टा बाजार
फलोदी सट्टा बाजार एक लंबे समय से स्थापित बाजी का बाजार है जहां चुनाव के दौरान सभी लोकसभा सीटों सहित विभिन्न आयोजनों और दावा लगाए जाते हैं। सट्टा बाजार में सट्टेबाज़ी की दरें कई कारकों के आधार पर होती है। जिसमें उम्मीदवार की लोकप्रियता, जाति-आधारित समर्थन, चुनाव प्रचार रैलियों में मतदाता समर्थन, पार्टी की ताकत और स्थिति शामिल है।
संबंधित विषय:
Updated on:
3 Jun 2024, 5:53 PM IST
Published on:
1 Jun 2024, 3:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.