उन्होंने गरीबी से बाहर निकलने वाले लोगों के आंकड़े पर जोर देते हुए कहा, "पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है। ये वो लोग हैं जो आज निम्न मध्यम वर्ग में शामिल हो गए हैं। लेकिन हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, और सस्ता गैस सिलेंडर—ये सब इसलिए हैं ताकि वे फिर से गरीबी में न लौटें।" विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि, जो अक्सर पूछते हैं कि अगर इतने लोग गरीबी से बाहर निकल गए तो मुफ्त राशन की जरूरत क्यों है, पीएम ने कहा, "गरीबी से बाहर निकलना एक शुरुआत है, लेकिन उसे बनाए रखना बड़ी चुनौती है। हमारा लक्ष्य है कि जो ऊपर उठे हैं, वे नीचे न गिरें। इसलिए हम अनाज देते हैं और देते रहेंगे।"