
Indian Railway Train Speed : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौ नई वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ अब देश में वंदेभारत ट्रेनों की संख्या 34 हो गई है। इसके साथ ही देश की पहली वंदेभारत से 34वीं वंदेभारत ट्रेन के निर्माण में काफी बदलाव आ चुका है। गति के साथ अब यात्री सुविधा, सुरक्षा और सरंक्षा पर रेलवे का सबसे अधिक जोर है। कई विशेष सुविधाओं से अब ट्रेन को लैस किया गया है। उद्घाटन समारोह के बाद मदुरै डिविजन के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी अनुज राठौड़ ने इस ट्रेन की 10 नई और विशेष खासियत बताई आई है। इससे न केवल यात्रा सुविधाजनक होगी बल्कि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित भी होगी। आइए आपको बताते हैं...
ये है ट्रेन की नई खासियत...
1.कवच से लैस
वंदेभारत ट्रेन को कवच सिस्टम लगाया गया है। सबसे पहली बात इससे आमने-सामने की टक्कर नहीं होगी। ऐसा होता भी है तो बहुत कम नुकसान होगा।
2.दरवाजा बंद होने के बाद ही चलेगी ट्रेन
वंदेभारत के सभी दरवाजे जब तक बंद नहीं हो जाते हैं ट्रेन अपने स्थान से रवाना नहीं होगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी।
3.धूम्रपान निषिद्ध
ट्रेन में कोई व्यक्ति बीड़ी या फिर सिगरेट का पीता है तो फिर ट्रेन में लगा अलार्म बज उठेगा। पहले ट्रेन ही रूक जाती थी।
4.वीडियो लाइव
किसी भी आपातस्थिति से निपटने लिए आईपी बेस्ड सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। हर समय बहुत बारीक निगरानी की जाती है।
5.सीधी बात
ट्रेन में अत्याधुनिक संचार व्यवस्था लगाई गई है। लोको पायलट को बात करने के लिए वॉकी-टॉकी की जरूरत नहीं होगी और नियंत्रण बटन दबा सीधे दूसरे लोको पायलट से बात कर सकते हैं।
6. यात्री से सीधी बात
ट्रेन के कोच में किसी भी आपातस्थिति में मेट्रो की तरह यात्री लोको पायलट से सीधी बात कर सकते हैं। अलार्म दबाकर ट्रेन रोक भी सकते हैं।
7.दिव्यांग सुविधा
वंदेभारत में दिव्यांग व्यक्तियों का विशेष ख्याल रखा गया है। इस ट्रेन की शुरुआत और आखिरी में दिव्यांग प्रसाधन व्यवस्था दी गई है।
8.160 की गति से दौड़ेगी ट्रेन
वंदेभारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इसे इसी हिसाब से तैयार किया गया है।
9.अग्निशमन यंत्र
किसी प्रकार से वंदेभारत ट्रेन में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं।
10.यात्री सुविधा
वंदेभारत ट्रेन में यात्री सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। अब यात्रियों की सीट का झुकाव 19.37 डिग्री तक किया जा सकेगा। वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है।
Published on:
25 Sept 2023 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
