4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Gift अब 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का PMJAY-Ayushman Bharat Yojana में होगा फ्री इलाज

PM Ayushman Bharat Yojana : देश में अब 70 साल से अधिक उम्र वालों को अपना इलाज कराने के लिए वित्तीय कमी आड़े नहीं आएगी। भारत सरकार देश के 70 साल से अधिक उम्र वालों बुजुर्गों का फ्री में इलाज करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

Ayushman Bharat yojana Benefits: मोदी सरकार गुरुवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में किया जाएगा। यह लाभ प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिलेगा। इस योजना के तहत फिलहाल 55 करोड़ लोगों को फ्री चिकित्सा सुविधा मिल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि अब भारत सरकार 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का फ्री में इलाज करेगी। इस समय देश में 25 हजार जन औषधि केंद्र भी खोलने का काम तेजी से चल रहा है।

दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना PMJAY

आयुष्मान आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इसकी पूरी वित्तीय व्यवस्था केंद्री सरकार द्वारा की जाती है। देश के 12 लोगों को इस योजना के अंतर्गत कार्ड वितरित किया गया है। इससे इन सभी को 5 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा मिल जाता है।

जानिए क्या है आयुष्मान योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में आयुष्मान योजना का आरंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत एक कार्ड मुहैया कराया जाता है। इसके माध्यम से 5 लाख रुपए का इलाज फ्री में हो सकता है। इसका सीधा फायदा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों हो रहा है। अब राष्ट्रपति ने इस योजना में 70 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को भी शामिल कर लिया है।