19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 सितंबर को एक साथ 10 Vande Bharat Express लांच करेंगे PM Modi, जानिए टाइम टेबल, रूट और किराया

Vande Bharat Express : भारतीय रेलवे 15 सितंबर को एक साथ दस वंदेभारत एक्सप्रेस लांच करने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Vande Bharat

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ 10 Vande Bharat Express की सौगात देने जा रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में को राहत मिलने जा रही है। करीब 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। यह बहुत ही तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंचती है।

बिहार को एक एक साथ मिलेंगी तीन वंदेभारत

चुनाव से पहले बिहार को एक साथ तीन वंदेभारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। हावड़ा से गया पहुंचने में राजधानी एक्सप्रेस को 5 घंटे 41 मिनट लगते हैं। वंदेभारत से हावड़ा से गया पहुंचने में अब एक मिनट कम लगेगा। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें हावड़ा-गया , हावड़ा से भागलपुर और टाटानगर-पटना भी शामिल है।

दुर्ग से विशाखापटनम वंदेभारत की ये है समय सारिणी

यह वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से सुबह छह बजे चलेगी और 565 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 2:30 बजे के करीब विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोपहर करीब 3 बजकर 15 बजे विशाखापटनम चलेगी और रात 11 बजकर 50 मिनट पर दुर्ग लौटेगी। नई वंदेभारत ट्रेन की साफ सफाई और रखरखाव दुर्ग रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड में होगा।

ये Vande Bharat Express भी चलेंगी

1 वाराणसी से देवघर
2 टाटानगर से ब्रम्हपुर
3 रांची से गोडडा
4 आगरा से बनारस
5 पुणे से नागपुर
6 हुबली से सिकंदराबाद