29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की तीसरी लिस्ट पर इस दिन फैसला लेंगे PM मोदी, जानें कब होगा उम्मीदवारों का ऐलान

BJP candidates third list: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर विचार मंथन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक शुक्रवार यानि 22 मार्च को हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 20 Mar 2024, 3:12 PM IST

pm.jpg

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर विचार मंथन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक शुक्रवार यानि 22 मार्च को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट पर मुहर लगाई जाएगी।

मैराथन बैठक कर रहे हैं जेपी नड्डा और अमित शाह

सूत्रों की मानें तो पार्टी की कोशिश है कि शुक्रवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में 150 के लगभग उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी जाए ताकि उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल पाए।यही वजह है कि पिछले दो दिनों से जेपी नड्डा और अमित शाह विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों सहित प्रदेश कोर कोर कमेटी के नेताओं के साथ देर रात तक मैराथन बैठक कर रहे हैं।

मंगलवार देर रात इन राज्यों के उम्मीदवारों को लेकर हुई बैठक

दोनों नेताओं ने सोमवार को देर रात तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा कोर कमेटी के नेताओं के साथ और मंगलवार को देर रात तक केरल, कर्नाटक, सिक्किम, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित अन्य कई राज्यों के कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक करने से पहले अमित शाह और जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री आवास पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा की।

शनिवार तक हो सकता है उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, सिक्किम और आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल की इस सीट पर दो स्टार के बीच दिलचस्प मुकाबला, फिलहाल बीजेपी के पास है सीट