27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह 59 वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए भाजपा के चुनावी चाणक्य से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Amit shah birthday: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री का आज 59 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनको बधाई दी है और उन्हें एक उत्कृष्ठ शासक बताया है। आइए जानते हैं अमित शाह के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलू।

3 min read
Google source verification
Amit shah birthday

Amit shah birthday

Amit shah birthday: केंद्रीय गृहमंत्री और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का रविवार को 59 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री को एक उत्कृष्ठ प्रशासक बताया। अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को भी संभाल चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में भाजपा ने 2019 के संसदीय चुनाव में 300 से अधिक सीटों अपना कब्बा जमाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। आइए जानते हैं अमित शाह के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

पीएम मोदी ने बताया उत्कृष्ठ प्रशासक

पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत की प्रगति और गरीबों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देकर एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा “भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय है। उन्हें लंबी आयु और अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।”

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी गृह मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शाह भारत की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने में बहुत प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।

सिंह न एक्स पर लिखा, ‘गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत की आंतरिक सुरक्षा की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से वह देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।" और समाज। भगवान उन्हें स्वस्थ रखें और उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दें।’

भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अहम योगदान

केंद्रीय गृहमंत्री के अध्यक्षी कार्यकाल में भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी। साल 2014 में केंद्र में आने के बाद ही अमित शाह ने भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू किया। इस अभियान की सफलता ऐसी आंकी जा सकती है कि एक साल के ही भीतर 2015 में पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई। इस आंकड़े ने भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तमगा दिया। खास बात यह है कि 2014 से पूर्व भाजपा के सदस्यों की संख्या लगभग 3.50 करोड़ ही थी।

अनुच्छेद 370 हटाने में निभाई बड़ी भूमिका

गृहमंत्री के सबसे बड़े कामों में सबसे ऊपर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को हटाने के लिए माना जाता है। दशकों के फासले को कम करने के लिए नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने
विकास की दौड़ में पीछे छू ट रहे जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख से अनुच्‍छेद 370 के प्रावधानों को निरस्‍त कर 70 साल की टीस खत्‍म की। जम्‍मू-कश्‍मीर को अनुच्‍छेद 370 और 35ए द्वारा दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के लिए संसद ने 5 अगस्‍त, 2019 को मंजूरी दी गई। तब केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे - ‘ऐतिहासिक भूल को ठीक करने वाला ऐतिहासिक कदम’ बताया था।

आगामी विधानसभा और लोकसभा पर फोकस

अमित शाह की सफलता का सिलसिला अभी थमा नहीं है। वो कहते हैं कि पार्टी का श्रेष्ठ दौर आना बाकी है। वो इस समय पांच राज्यों में आगामी विधानसाभा चुनावों और 2024 लोकसभा को लेकर अपनी रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए अब उनकी प्राथमिकता उन राज्यों पर फोकस करने की है, जहां पार्टी स्थिति कमजोर है। इसके अंतर्गत केरल, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य आते हैं।