25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी की साधना पूरी, 45 घंटे तक प्रधानमंत्री ने लगाया ध्यान, विवेकानंद रॉक मेमोरियल से रवाना

PM Modi: शनिवार को एक वीडियो आया जिसमें प्रधानमंत्री सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पण और मंत्रोच्चार करते दिख रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 1 Jun 2024, 3:42 PM IST

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान शनिवार को 45 घंटे बाद पूरा हो गया। ध्यान साधना से उठने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवल्लूर की मूर्ती को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री के ध्यान साधना पर विपक्ष के नेताओं ने जोरदार हमला बोला है। वहीं, ध्यान साधना पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल से रवाना हो गए।

45 घंटे तक की ध्यान साधना

बता दें कि शनिवार को एक वीडियो आया जिसमें प्रधानमंत्री सुबह-सुबह सूर्य को जल अर्पण और मंत्रोच्चार करते दिख रहे हैं। वह हाथ में रुद्राक्ष की माला लिए विशाल शांत समुद्र को निहारते हुए मंदिर परिसर में खाली पांव घूमते नजर आ रहे हैं। वह बाद में मेमोरियल के एक हॉल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सामने ध्यान के लिए बैठ गए।

गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। उसी दिन शाम को उन्होंने कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की। पीएम मोदी का ध्यान शनिवार को समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazaar: एग्जिट पोल से पहले जानिए फलौदी सट्टा बाजार किसकी बना रहा सरकार, बीजेपी और कांग्रेस को कितनी मिल रही सीटें