2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi in Sandeshkhali: ‘संदेशखाली का तूफान पूरे बंगाल में दिखाएगा असर, सब का सिर…’, मोदी ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

PM Modi in Sandeshkhali: लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल के संदेशखाली पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहजहां शेख के मसले पर मुख्यमंत्री ममता सरकार को खूब घेरा। संदेशखाली के नजदीक स्थित बारासात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना से देश का सिर शर्म से झुक गया है।

2 min read
Google source verification
pm_in_sandeshkhali.jpg

PM Modi in Sandeshkhali: हिंदू महिलाओं के खिलाफ शाहजहां शेख द्वारा किए गए अत्याचार के कारण बवाल मचा हुआ है। 55 दिनों तक शाहजहां शेख पुलिस को चकमा देकर फरार रहा। जिस वजह से ममता सरकार भाजपा के निशाने पर है। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी टीएमसी के नेता रहे शाहजहां शेख और उसके पोषित गुंडों की ओर से हिंदू महिलाओं के उत्पीड़न पर बुधवार को जमकर हमला बोला। पीएम मोदी आज बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक जन सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। संदेशखाली भी इसे जिले में आता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि संदेशखाली में जो हुआ है और ममता बनर्जी ने जिस प्रकार से मामले सरकार ने जिस प्रकार से मामले को दबाने की कोशिश की, उसका तूफान पूरे बंगाल में पहुंचेगा। इससे घृणित कांड से कोई भी हिस्सा अछूता नहीं रह जाएगा।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली TMC सरकार कभी भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है। संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई है। लेकिन TMC सरकार इस व्यवस्था को यहां लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी TMC सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती।"



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इसी धरती पर TMC के राज में नारीशक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। संदेशखाली जो कुछ भी हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। लेकिन यहां की TMC सरकार को, आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।TMC सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है। लेकिन पहले हाइकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से भी राज्य सरकार को झटका लगा है। गरीब, दलित, आदिवासी परिवारों की बहन-बेटियों के साथ TMC के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं। लेकिन TMC सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बांग्ला बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है। इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला।"



केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर शाहजहां शेख को बचाने का आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है कि आखिर राज्य सरकार उसे बचाने के लिए इतनी उत्सुक क्यों है? भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वह यह पहली बार देख रहे हैं कि आरोपी को राहत दिलाने की अपील राज्य सरकार की तरफ से की जा रही है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि पहले तो बंगाल पुलिस शाहजहां शेख को गिरफ्तार ही नहीं कर रही थी, बल्कि, गिरफ्तार करने की बजाय उसे 55 दिनों तक फरार रहने दिया गया। संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन और कलकत्ता उच्च न्यायालय के सख्त स्टैंड के बाद उसे गिरफ्तार तो किया गया, लेकिन, उसे अब न्यायालय के आदेश के बावजूद सीबीआई को हैंडओवर नहीं किया जा रहा है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अदालत ने शाहजहां शेख को बचाने और उसकी गिरफ्तारी में देरी करने के लिए बंगाल पुलिस के पक्षपात भरे रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर, उच्चतम न्यायालय में आरोपी या उसके परिजनों द्वारा ही अपील की जाती है, लेकिन, शाहजहां शेख के मामले में बंगाल की सरकार उच्चतम न्यायालय में अपील कर रही है।

Story Loader