24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Schemes: एक साथ कितनी सरकारी योजनाओं का उठा सकते हैं फायदा, जान लीजिए कहीं उठाना ना पड़ जाए नुकसान

PM Schemes: सरकार ने योजनाओं में लाभ लेने को लेकर नियम जरूर तय किए हैं। लेकिन कितनी योजनाओं में लाभ ले पाएंगे इसे लेकर किसी तरह का कोई नियम नहीं बनाया गया है। लेकिन फर्जी तरीके से लाभ उठाने वाले पर सरकार की तरफ से कार्रवाई की जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 11 Dec 2024, 3:15 PM IST

PM Schemes: देश में करोड़ो की आबादी रहती है। सरकार की तरफ से जरुरत के अनुसार सभी के लिए कई तरह की योजना चलाई जाती है। सरकार अलग-अलग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अलग-अलग तरह की योजनाएं (Schemes) लेकर आती है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर फ्री इलाज के लिए सरकार आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) चलाती है। तो वहीं लोगों को पक्के मकान और दिलवाने के लिए पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) चलाती है। तो किसानों के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi ) चलाती है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार कुछ योग्यताएं तय करती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो एक से ज्यादा योजनाओं में अपने आप को रजिस्टर करवा कर रखते है। लेकिन क्या आपको पता है की आप एक साथ कितनी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इतनी योजनाओं का मिलेगा लाभ

सरकार ने योजनाओं में लाभ लेने को लेकर नियम जरूर तय किए हैं। लेकिन कितनी योजनाओं में लाभ ले पाएंगे इसे लेकर किसी तरह का कोई नियम नहीं बनाया गया है। कोई भी जितनी चाहे उतनी योजनाओं में लाभ ले सकता है। कोई कोई व्यक्ति जिस भी योजना के लिए योग्य है। वह उस-उस योजना का लाभ ले सकता है। भारत सरकार की ओर से इसे लेकर किसी तरह की कोई भी लिमिट नहीं लगाई गई है। कोई चाहे 4, चाहे तो 10 जिन योजनाओं के लिए पात्र है लाभ ले सकता है।

इन लोगों पर होगी कार्रवाई

भले ही सरकार ने योजनाओं में लाभ लेने को लेकर कोई लिमिट तय नहीं की है। लेकिन अगर कोई फर्जी दस्तावेज लगाकर या फिर फर्जी तरीके से किसी भी सरकारी योजना में लाभ लेता है। तो फिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होती है।

PM Schemes: एक साथ कितनी सरकारी योजनाओं का उठा सकते हैं फायदा, जान लीजिए कहीं उठाना ना पड़ जाए नुकसानये भी पढ़े: ग्राहकों ने ही कर दी Myntra से ठगी, 50 करोड़ का लगाया चूना, जानें कैसे?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग