यूपी की रायबरेली सीट को लेकर किए गए सवाल पर पीके ने कहा, "राहुल गांधी का अमेठी न लड़ना कार्यकर्ताओं को सही संदेश नहीं दे रहा है। अमेठी छोड़कर रायबरेली चले जाना और सही नहीं है। आप लड़ते ही नहीं फिर भी दावा कर रहे हैं कि अमेठी-रायबरेली आपका है, अगर आपका है तब आपको उसे लड़कर लेना पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भी तो गुजरात से नहीं लड़ रहे हैं। हालांकि, वह वहां से हारकर नहीं भागे हैं। अगर आप अमेठी जीतकर छोड़ते तब ठीक था। मेरे हिसाब से राहुल गांधी को एक ही सीट से लड़ना था तब वह वाराणसी से लड़ लेते। रायबरेली से लड़ने का मुझे कोई सेंस समझ नहीं आता है।"