17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लोकसभा चुनाव के बाद किधर जाएंगे…’, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

चुनावी रणनीतीकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा 2024 के नतीजों के बाद वो किधर जाएंगे उन्हें खुद नहीं पता।

less than 1 minute read
Google source verification
prashant_nitish.jpg

कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पदयात्रा से बिहार की राजनीति में जमीन तलाश रहे प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किधर जाएंगे, ये खुद उनको पता नहीं है। नीतीश कुमार के अचानक राजभवन जाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार कल भाजपा में जा रहे हैं। यह नीतीश कुमार के राजनीति का तरीका है। जो उनके साथ रहता है, उनको हमेशा डराते रहते हैं।

नीतीश बस एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और...

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए आगे कहा कि नीतीश कुमार बस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब इन लोगों के साथ नहीं रहेंगे। सब लोग एकजुट हुए नहीं, मैंने कहा था कि सब लोग एकजुट हो जाइए, नहीं हुआ तो अब क्या करें? अब फिर से भाजपा में जा रहे हैं।

नीतीश राजद में क्यों गए प्रशांत ने बताया

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन छोड़कर जाएंगे। लोकसभा तक वह रहेंगे। नीतीश कुमार सिर्फ इसलिए राजद के साथ गए, क्योंकि उन्हें संदेह था कि 2024 के लोकसभा के चुनाव के बाद अगर भाजपा देश में जीत जाएगी तो मुझे हटाकर अपना मुख्यमंत्री बना देगी। उनकी सोच कम से कम 2025 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी बचा कर रखनी है।

2024 के लोकसभा नतीजों के बाद नीतीश कुमार किस दिशा में जाएंगे ये धरती पर कोई नहीं बता सकता, नीतीश कुमार भी नहीं बता सकते, उनको भी नहीं पता। जिसमें उन्हें अपना स्वार्थ दिखेगा, उस दिशा में वे जाएंगे।