1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून लेगा ट्विस्ट: अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून ट्विस्ट लेने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 25, 2026

Heavy Rain Alert issued by IMD

Heavy Rain Alert issued by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने जब से देश में दस्तक दी है, अपना असर दिखा रहा है और बादल बरस रहे हैं। मानसून (Monsoon) के 2025 सीज़न में देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली और पूरा सीज़न ही बेहतरीन रहा। 2026 में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि अल-नीनो का बारिश पर प्रभाव पड़ने की भी आशंका बनी हुई है। देश में अब प्री-मानसून ट्विस्ट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

केरल में भी अब प्री-मानसून ट्विस्ट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

कर्नाटक में मौसम का कैसा रहेगा मिज़ाज?

कर्नाटक के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन कुछ जगह भारी तो कुछ जगह हल्की बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून ट्विस्ट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश वाली जगहों पर तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन उत्तरपश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, पश्चिम भारत, उत्तरीपूर्व भारत और दक्षिण भारत में कई जगह हल्की-मध्यम बारिश का भी अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि की भी संभावना है।