30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, मैसुरु में दशहरा उत्सव का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 26 से 28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। पद ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला कर्नाटक दौरा होगा। वह अपनी इस यात्रा के दौरान राज्य में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 25, 2022

President Droupadi Murmu to pay 3-day visit to Karnataka from 26 to 28 September

President Droupadi Murmu to pay 3-day visit to Karnataka from 26 to 28 September

राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार कर्नाटक दौरे पर जा रही हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनका यह दौरा 26 सिंतबर से 28 सितंबर तक चलेगा। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, "राष्ट्रपति मुर्मू अपनी यात्रा के दौरान राज्य में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी, जिसमें बेंगलुरु में एक नागरिक स्वागत और चामुंडी हिल्स में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन शामिल है।


राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू 26 सितंबर को मैसूर में चामुंडी पहाड़ियों पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दस दिन तक चलने वाले मैसूर दशहरा महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। उसी दिन वह हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह 'पौरा सम्मान' में भी शामिल होंगी। वह धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।


27 सितंबर को राष्ट्रपति बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगे। उस अवसर पर, वह वर्चुअल जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और बेंगलुरु में उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी। इसके बाद 28 सितंबर को राष्ट्रपति नई दिल्ली लौटेंगी।

यह भी पढ़ें: 'मन की बात' में PM मोदी की इस घोषणा से पंजाब के CM भगवंत मान हुए खुश, कहा धन्‍यवाद