8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Republic Day 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 51 नामों को जीवन रक्षा पदक के लिए दी मंजूरी, जानिए ये पुरस्कार किसे दिया जाता है?

केंद्र सरकार ने आज 73वें गणतंत्र दिवस से पहले जीवन रक्षा पदक 2021 से सम्मानित लोगों के नामों की सूची जारी कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jan 25, 2022

President Kovind approves conferment of Jeevan Raksha Padak award 2021

President Kovind approves conferment of Jeevan Raksha Padak award 2021

केंद्र सरकार ने आज 73वें गणतंत्र दिवस से पहले जीवन रक्षा पदक 2021 से सम्मानित लोगों के नामों की सूची जारी की है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2021 प्रदान करने की मंजूरी दी है, जिसमें 06 लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 लोगों को जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। इनमें से पांच को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक मरणोपरांत दिया जाएगा। इसकी जानकारी ट्वीट कर गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है।

बता दें कि ये पदक लोगों को साहसिक तरीके से प्राकृतिक व अन्य घटनाओं से किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए दिया जाता है। इस पदक को की तीन कैटेगरी में दिया जाता है जिनमें सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। एक नजर इस सूची पर :

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक पाने वालों में शामिल नाम हैं-

1. सरथ आर. आर. (मरणोपरांत), केरल
2.जतिन कुमार (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
3.रामावतारगोदरा (मरणोपरांत), राजस्थान
4.ज्ञान चंद (मरणोपरांत), रेल मंत्रालय
5.अमित कुमार भोवाल (मरणोपरांत), पश्चिम बंगाल
6.अनिल कुमार, रेल मंत्रालय

बाकी नाम आप सूची में देख सकते हैं।

इसके अलावा केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस की परेड के चलते परेड ग्राउंड के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और ये परेड समापन तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़े - जनरल बिपिन रावत-कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण, देखें पूरी सूची

यह भी पढ़े - गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने में क्या है अंतर, जानिए इसके बारे में