
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को कश्मीर दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रप दीक्षांत समारोह ति बनने का बाद यह उनका पहला कश्मीर दौरा है। यहां वह सेना के 15वीं कोर के मुख्यालय जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद वह कश्मीर विश्वविद्यालय में आयोजित में शामिल होंगी। उनके दौरे के दौरान आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखकर सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। साथ ही श्रीनगर शहर को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।
घाटी की स्थिति की जानकारी देंगे कमांडर
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू श्रीनगर में टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बादामी बाग स्थित सेना के 15वीं कोर के मुख्यालय जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद में वे कश्मीर विश्वविद्यालय जाएंगी। संभावना है कि उन्हें जम्मू कश्मीर विशेषकर घाटी की स्थिति के बारे में सेना कमांडरों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
हाई सिक्योरिटी जोन में बदला शहर
श्रीनगर शहर समेत आसपास के इलाके में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि राष्ट्र विरोधी तत्व किसी भी नापाक मंसूबे को अंजाम न दे सकें। सोमवार से ही शहर के भीतर दाखिल होने वाली सड़कों पर जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं। हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। लाल चौक में भी पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और CRPF की क्विक एक्शन टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन ड्रिल अंजाम दी जा रही हैं।
शहर में बाइक वालों पर भी नकेल कसी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कश्मीर विश्वविद्यालय के आसपास के रिहाइशी इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। कुछ इलाकों में घर वालों से उनके सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
LG मनोज सिन्हा ने की उच्चस्तरीय बैठक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें उपराज्यपाल ने माननीय राष्ट्रपति की उपस्थिति में होने वाले कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का मूल्यांकन किया। उपराज्यपाल ने सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर एक सावधानीपूर्वक यातायात व्यवस्था को लागू करने का निर्देश दिए। बैठक में एडीजीपी कश्मीर सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
11 Oct 2023 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
