1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज हिमाचल पहुंचेंगे PM मोदी, देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, ऊना व चंबा में जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं, जहां वह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे और ऊना में जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Oct 13, 2022

prime-minister-modi-will-reach-himachal-today-will-flag-off-the-country-s-fourth-vande-bharat-express.jpg

Prime Minister Modi will reach Himachal today, will flag off the country's fourth Vande Bharat Express

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने आज दूसरी बार पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। वहीं आज हिमाचल प्रदेश से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ऊना के हरोली में 1,923 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा वह चंबा जिले में दो जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III का भी शुभारंभ करेंगे। वह ऊना और चंबा में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

विकास के कार्य लोगों की आकांक्षाओं को देंगे पंख: प्रधानमंत्री मोदी
बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं ऊना और चंबा में कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जहां कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य की प्रगति को गति देना और अधिक वृद्धि करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "आपको यह जानकर खुशी होगी कि वहां से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और IIT ऊना को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। ये सभी विकास के कार्य लोगों की आकांक्षाओं को पंख देंगे।"

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीते दिन ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ DRM मनदीप सिंह भाटिया और निवर्तमान DRM व GM भी साथ थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 15 मिनट तक ऊना स्टेशन पर रहे, जहां उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से पंजाब के लिए रवाना हो गए।

वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी, जो अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। यह मात्र 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी।

Story Loader