4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान आपको लंबी उम्र और… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

Sonia Gandhi birthday: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज (9 दिसंबर) को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं।

1 minute read
Google source verification
 Prime Minister Narendra Modi congratulated Sonia Gandhi on her birthday

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज (9 दिसंबर) को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। देशभर से कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने X पर दी बधाई

सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

राजीव गांधी के साथ शादी के बाद बनीं भारत की नागरिक

बता दें कि सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था।

वह लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं। इस दौरान 2004 और 2009 के लोक सभा चुनावों में लगातार दो बार कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव जीती सोनिया गांधी ने पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन विगत कुछ महीनों से एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं।

महुआ के मुद्दे पर सरकार को घेरा

वहीं, सोनिया गांधी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोक सभा की संसद सदस्यता से निष्कासित करने के मसले पर शुक्रवार को सदन के अंदर और बाहर सरकार का विरोध कर रहे विपक्षी दलों का सक्रिय नेतृत्व करती नजर आईं।

ये भी पढ़ें: 76 % रेटिंग के साथ एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनें PM मोदी, लिस्ट में जियोर्जिया मलोनी का भी नाम शामिल

Story Loader