16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटियाला के काली देवी मंदिर के बाहर लगे खलिस्तानी पोस्टर, अमरिंदर सिंह ने सख्त एक्शन की मांग की

Punjab news: पटियाला के काली माता मंदिर में एक बार फिर से कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तानी समर्थक पोस्टर लगाए हैं। इस तरह की हरकत का अमरिंदर सिंह ने विरोध किया है और सख्त एक्शन की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jul 17, 2022

Patiala kali temple Amarinder Singh

Patiala kali temple Amarinder Singh

पटियाला का काली माता मंदिर एक बार फिर से चर्चा में है और इस बार भी खालिस्तानी पोस्टर को लेकर। दरअसल, काली माता मंदिर परिसर की एक दीवार पर आज अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाया गया था। पुलिस ने मामले की सूचना पड़ते ही तुरंत एक्शन लिया और पोस्टर हटा दिए। अब इस मामले को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक्शन की मांग की है।

अमरिंदर ने की एक्शन की मांग
अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए जाने की कड़ी निंदा करता हूँ।'

उन्होंने आगे लिखा, 'पंजाब पुलिस से अनुरोध है कि हमारे राज्य की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।'

क्या है मामला?
पटियाला के काली माता मंदिर के शेरों वाला गेट के पिछली तरफ खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए थे। इस पोस्टर पर रैफरैंडम 26 जनवरी लिखा हुआ था। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा ये पोस्टर तुरंत हटवा दिए गए। इस पोस्टर को लकेर सिख फॉर जस्टिस ने जिम्मेदारी ली है जिससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़े- कनाडा के बाद अब पंजाब के बठिंडा में असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा, केस दर्ज

बता दें कि 27 मार्च को पंजाब के पटियाला में खालिस्तान विरोधी एक मार्च को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद से मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उसके बाद से ये दूसरा मामला है जब काली मंदिर परिसर की दीवार पर खालिस्तानी समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं।