
Jammu and Kashmir News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भारतीय सेना को दक्षिण कश्मीर में बड़ी सफलता मिली है। लश्कर ए तैयबा के कमांडर आतंकी रियाज डार को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। यह आतंकी 2015 से ही इस इलाके में सक्रिय थ। पुलवामा के निहामा इलाके में हुई इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक और रईस अहमद डार भी मारा गया है। यह आतंकी 2021 से सक्रिय था।
आतंकी रईस अहमद डार पहले आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के साथ था लेकिन बाद में उसने अपना संगठन बदल लिया और लश्कर ए तैयबा में चला गया। भारतीय सुरक्षाबलों को लंबे समय से इन आतंकियों की तलाश थी। यह आतंकी न केवल आतंक फैला रहे थे बल्कि युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए बरगला भी रहे थे।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पोस्ट पर बताया है कि सोमवार को पुलवामा के निहामा मुठभेड़ शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की घेराबंदी को देखकर गोलीबारी कि इसके बाद जवाबी गोलीबारी शुरू हो गई है। गोलीबारी के बीच आग लगी है और दो आतंकी इस मुठभेड़ में मारे गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया था। इस अभियान में हथियार, गोला-बारूद सहित बड़े मात्रा में युद्धक सामग्री मिली है। इसे सुरक्षाबलों ने जब्त कर लिया था।
Updated on:
03 Jun 2024 08:13 pm
Published on:
03 Jun 2024 08:03 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
