14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के सरकारी दफ्तरों का बदल जाएगा काम करने का तरीका, मान सरकार ने लिया अहम फैसला

CM Bhagwant Mann Big Decision: पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो फाइल की बजाय डिजिटल तरीके से कामकाज को प्रमोट करना शुरू करें। इसके लिए उन्होंने कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

May 28, 2022

Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब सरकार अब सरकारी दफ्तरों के कामकाज के तरीके में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरकारी अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने सरकारी दफ्तरों में फाइलों की जगह ऑनलाइन काम करने पर चर्चा की। उन्होंने एक अहम फैसले में सभी सरकारी अधिकारियों को ई-ऑफिस को प्रमोट करने के लिए कहा ताकि काम में अधिक पारदर्शिता आ सके।

भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि "E-Governance की ओर बढ़ता पंजाब! आज गवर्नेंस रिफॉर्म विभाग के साथ मीटिंग में E-Office कल्चर को बढ़ावा देने पर चर्चा की...आम लोगों को सहूलियतें उनके द्वार तक पहुंचाने के लिए...सरकारी दफ्तरों में फाइलों का भार घटाने और E-Office की तरफ ले जाने पर हम लगातार काम कर रहे हैं।"

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार जनता के डोर तक सरकारी सुविधाओं को ले जाने के लिए पारंपरिक फाइल सिस्टम को कम कर सभी कार्यों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इससे सरकारी कामों में डिजिटलाइजेशन को बढ़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये कदम आधिकारिक कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने के अलावा समय से सभी सेवाओं को पूरा करने की दिशा में भी अहम है।

यह भी पढ़े- पंजाब सरकार का नया मिशन, नशे और मोबाइल नेटवर्क पर होगा वार

प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य भर में 526 सेवा केंद्रों के माध्यम से 122 ऑनलाइन सेवाओं का भी शुभारंभ किया। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मान ने Department of Governance Reforms को सेवा केंद्रों के दायरे में कम से कम 100 और सेवाओं को शामिल करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं को एम-सेवा और पंजाब सरकार के पोर्टल पर लागू करने के लिए भी कहा है ताकि कोई भी नागरिक सेवा केंद्र में आए बिना भी डिजिटल तरीके से सेवाओं के लिए आवेदन कर सके।

यह भी पढ़े- आज भगवंत मान से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं का कर सकते हैं खुलासा



बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग