
Accident (Image Source: Patrika)
पंजबा में दो दिन में दो बड़ी सड़क दुर्घटनाओं की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यहां बठिंडा और होशियारपुर जिलों में दो सड़क हादसों में चार कॉलेज छात्रों सहित छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। बठिंडा में एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार में सवार चार छात्रों की मौत हो गई। वहीं होशियारपुर में एक कार पुलिस चौकी में टकरा गई जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है।
बठिंडा में सोमवार दोपहर राजपुरा नेशनल हाईवे पर लेहरा बेगा टोल प्लाजा के पास गाड़ी का टायर फटने के चलते गाड़ी ने अपने बैलेंस खो दिया और वह सामने से आ रहे ट्रक से जाकर टकरा गई। यह भिडंत इतनी तेज थी कि कार में सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के अनुसार, घटना में मारे गए चारों छात्रों की उम्र 19 से 23 साल के बीच थी।
यह चारों छात्र बठिंडा में परीक्षा देने आए थे और वापस जाते समय दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में मरने वालों की पहचान मनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह और हरमन सिंह हैं के रूप में हुई है जो बठिंडा के मंडी कलां गांव के रहने वाले थे। इनके अलावा कार में सवार रामनप्रीत कौर की भी जान चली गई जो कि बरनाला के मेहता गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, मनप्रीत, जोबनप्रीत और रमनप्रीत बठिंडा के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई ) के छात्र थे। जबकि हरमन बठिंडा के रामपुरा स्थित फतेह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीए की पढ़ाई कर रहा था।
बठिंडा के डीएसपी सरबजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, गाड़ी में तीन लड़के और एक लड़की समेत चार लोग थे और चारों की ही मौत हो गई है। ये चारों कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र थे। दुर्घटना में छात्रों के शरीर पर कई चोटें आई और उनके सिर पर गंभीर घाव भी लगे थे। साथ ही गाड़ी भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने काफी संघर्ष के बाद पीड़ितों को गाड़ी के मलबे से निकाला लेकिन जब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
राज्य के होशियारपुर जिले में भी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर घायल है। यहां रविवार रात मुकेरियां के मनसर में एक पुलिस चौकी में एक कार ने टक्कर मार दी। यह टोयोटा इटियोस कार जम्मू से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण यह पुलिस चौकी से टकरा गई। घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। साथ ही चौकी में मौजूद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को भी काफी चोटें आई।
चौकी में टक्कर मारने के बाद कार ने कई बैरिकेड्स को भी टक्कर मारी और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जानकारी के मुताबिक, इस कार का चालक पूरी तरह से नशे की हालत में था, जिसके कारण उसने गाड़ी का बैलेंस खो दिया। पुलिस ने गाड़ी के चालके के खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने और लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया है। घटना में मारे गए लोगों की पहचान मनदीप सिंह और तरुण के रूप में की गई है और यह दोनों जालंधर के रहने वाले थे।
Updated on:
22 Jul 2025, 4:16 PM IST
Published on:
22 Jul 2025, 4:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.