2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनदहाड़े दोस्तों ने अपने ही दोस्त को मारी गोली, नवंबर में होने वाली थी शादी

Purnia Bihar: पूर्णिया में चार युवकों ने किसी मामूली बात पर अपने ही दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी है, पुलिस ने उन्हें उस समय घेरा जब वो लोग युवक का शव लेकर भाग रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
bihar_crime_news.jpg

Purnia Bihar Crime News: हत्या का सनसनीखेज मामला बिहार के पूर्णिया का है जहां चार युवकों ने किसी मामूली बात पर अपने ही दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी है, पुलिस ने उन्हें उस समय घेरा जब वो लोग युवक का शव लेकर भाग रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारने वाले युवक के दोस्त ही थे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। यह घटना 30 अगस्त सहायक खजांची थाना के नया टोला की है।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग डरे हुए हैं । उधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बायसी थाना इलाके के हिजला गांव के रहने वाले राजू यादव के रूप में हुई है, घरवालों का कहना है कि नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। परिजन के मुताबिक राखी के बाद दोस्तों ने उसे पूर्णिया बुलाया। दोस्तों के बातों में आकर वह बायसी के हिजला गांव से पूर्णिया आया। यहां किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान दोस्तों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद अन्य दोस्त कार से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


लेकिन जब वो चारों दोस्त उसका शव को लेकर कार से भागने लगे तो उसी वक्त सदर एसडीएम के आवास के पीछे नया टोला के पास लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया। 2 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं जबकि 2 अन्य भागने में सफल हो गये हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है । मृतक की इस साल नवंबर में शादी होने वाली थी । इसके लिए घरवालों ने सारी तैयारियां कर ली थीं।

Story Loader