इस यात्रा को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे है। 2025 में एनडीए में कौन नेतृत्व करेगा इसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अब जेडीयू की ओर से करारा जवाब दिया गया है। दरअसल जेडीयू की ओर पार्टी के एक्स हैंडल पर का एक नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है, "2025 फिर से नीतीश।" पोस्ट में यह भी लिखा गया है, "नीतीश मतलब सब की स्वीकार्यता, नीतीश मतलब बिहार का विकास, नीतीश मतलब नौकरी और रोजगार, नीतीश मतलब सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, नीतीश मतलब सर्वोत्तम विकल्प, इसलिए तो 2025 फिर से नीतीश।"