घटना वाले दिन दीपक उसकी पत्नी मंजू और राधिका घर पर मौजूद थे। राधिका रसोई में खाना बना रही थी और तभी दीपक ने अचानक पीछे से उस पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया। यह गोलियां राधिका के शरीर के ऊपरी और उसके सीने में जाकर लगीं और उसके शरीर में बहुत गहराई तक गई। जांच के अनुसार, गोलियां राधिका के फेफड़ों से होती हुई दिल के आर पार हो गई, जिसके बाद राधिको बहुत अधिक अंदरूनी रक्तस्राव होने लगा। जांच के निष्कर्षों के अनुसार, गोली लगने से राधिका के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को जानलेवा क्षति पहुंची और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।