1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लोग बिजली का स्विच ऑन करते हैं तो पैसा अडानी के…’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से अडानी मुद्दे को उठाया है। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला।

2 min read
Google source verification
rahul_adani.jpg

कांग्रेस के पूर्व चीफ और वायनाड से एमपी राहुल गांधी ने एक बार फिर से उद्योगपति अडानी से जुदा मुद्दा उठाया है और आरोप लगाया है कि उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है। साथ हीं उन्होंने यह भी कहा अडानी की वजह से देश में लोगों को बिजली महंगी मिलती है। राहुल गांधी बोले, "अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते है और उसका हिन्दुस्तान में रेट डबल हो जाता है। वो कोयले की कीमत को गलत दिखाते हैं। लोग जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करते हैं, अडानी की जेब में पैसा जाता है। अडानी की रक्षा भारत के पीएम कर रहे हैं। दुनिया के बाकी देशों में जांच हो रही है लेकिन भारत में अडानी को ब्लैंक चेक दिया हुआ है। वो जो मर्जी चाहें कर सकते हैं। लोग 32 हजार करोड़ का आंकड़ा याद रखें। पीएम अडानी की जांच क्यों नहीं करवाते?"

आंकड़ा बढ़ कर 32 हजार करोड़ हो गया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "पहले हमने 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है। अब पता चलता है कि 20 हजार करोड़ का आंकड़ा गलत था उसमें 12 हजार करोड़ और जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ हो गया है। अडानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वह हिंदूस्तान पहुंचता है उसके दाम दोगुना हो जाता है। ऐसे लगभग 12 हजार करोड़ रुपए अडानी ने हिंदुस्तान की जनता के जेब से निकाला है।"

शरद पवार से नजदीकी पर भी राहुल ने दिया जवाब

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि इंडिया गठबंधन में शामिल एनसीपी के नेता शरद पवार और गौतम अडानी में भी काफी नजदीकियां है इसपर आप क्या कहेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल बोले, "मैंने शरद पवार से यह सवाल नहीं पूछा क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं हैं। शरद पवार अडानी को नहीं बचा रहे हैं, PM मोदी बचा रहे हैं इसीलिए मैंने उनसे यह सवाल पूछा। अगर शरद पवार प्रधानमंत्री होते और अडानी को बचाते, तो मैं शरद पवार से यह सवाल पूछ रहा होता।"

Story Loader