
K Kavita on Rahul Gandhi
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटी हुई है। सभी पार्टियां चुनाव के प्रचार के लिए तमाम रैलियां और जनसभाएं कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी भी अपने तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर थे। इसी बीच बीआरएस की एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर की बेटी के. कविता ने शनिवार को राहुल गांधी को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस नेता को बब्बर शेर नहीं, कागजी शेर बताया है। कविता का यह बयान राहुल गांधी द्वारा एक चुनावी रैली में तेलंगाना सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद आया है।
डोसा को लेकर राहुल गांधी पर बोाल हमला
उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आगे कहा, “अगली बार जब आप यहां आएं तो किसी 'डोसा बंदी' (स्टॉल) पर जाकर डोसा न खाएं, बल्कि तेलंगाना के एक शहीद की मां के पास जाएं, तब आपको दर्द का पता चलेगा और तेलंगाना का मुद्दा भी समझ आएगा अन्यथा, आप नहीं समझेंगे।”
Updated on:
21 Oct 2023 05:28 pm
Published on:
21 Oct 2023 05:27 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
