
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की नई सरकार बनने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे। नफरत हारेगी और इंडिया जीतेगा।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
विधानसभा में बहुमत साबित होने के बाद कांग्रेस ने कहा, “झारखंड ने तानाशाह के घमंड को तोड़ दिया। इंडिया की जीत हुई, जनता की जीत हुई. इंडिया गठबंधन की सरकार ने आज विधानसभा में विश्वासमत पास कर लिया है. आप सबको बहुत बधाई. जय जोहार।
Updated on:
05 Feb 2024 04:20 pm
Published on:
05 Feb 2024 04:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
