राष्ट्रीय

Rahul Gandhi: लद्दाख में राहुल गांधी ने दौड़ाई सुपरबाइक, पिता का जन्मदिन मनाने पैंगोंग लेक पहुंचे

Rahul Gandhi Ladakh Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर हैं। यहां राहुल ने सुपरबाइक चलाई।

less than 1 minute read
Rahul Gandhi: लद्दाख में राहुल गांधी ने दौड़ाई सुपरबाइक, पिता का जन्मदिन मनाने पैंगोंग लेक पहुंचे

Rahul Gandhi Ladakh Visit: जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी आम लोगों से मिलना जुलना बढ़ा रहे हैं। लोगों के बीच जाकर उनसे मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल इनदिनों लद्दाख दौरे पर हैं। आज सुबह वह राइडर लुक में दिखे और पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए। उनके इस एडवेंचर की कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें राहुल खुद बाइक राइड करते हुए दिख रहे हैं। कल पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी अपने पिता की जयंती मनाने हीं यहां आये हैं। बता दें कि अनुच्छेद 370 और 35 (A) निरस्त होने और जम्मू-कश्मीर से अलग होकर नया यूनियन टेरिटरी बनने के बाद राहुल की यह पहली लद्दाख यात्रा है।


25 अगस्त तक रहेंगे

लद्दाख प्रवास के दौरान कल राहुल गांधी कारगिल मेमोरियल गए। उसके बाद युवाओं से संवाद किया। फिर उन्होंने लेह में फुटबॉल मैच भी देखा। बता दें कि राहुल गांधी अपने कॉलेज के दिनों में फुटबॉलर खिलाड़ी रहे हैं। पहले तो लद्दाख में उनका दो दिनों का कार्यक्रम था, लेकिन यहां पहुंचकर उन्होंने अपनी योजना बदली और 25 अगस्त तक केंद्र शासित प्रदेश में रहने का मन बनाया।

Published on:
19 Aug 2023 05:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर