
तमिलनाडु में बढ़ते तापमान से मिली राहत, दक्षिण भारत के इन राज्यों में भी बारिश होने की सम्भावना
देश में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में बीते एक हफ्ते से देश के कई हिस्सों में प्री मॉनसून गतिविधियां और धूल भरी आंधी देखने को मिल रही है। तो वहीं तमिलनाडु के रामेश्वरम में बढ़ती गर्मी के बीच झमाझम बारिश हुई। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु के अलावा केरल, दक्षिण कर्नाटक के कुछ इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज देखने को मिल सकता है।
इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कुछ हिस्सों और पांडिचेरी कराईकल में गरज के साथ बौछारें पड़ने और रामेश्वरम में मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की थी।
IMD ने पहले भविष्यवाणी की थी, "16 अप्रैल को तमिलनाडु में, 16 और 17 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 16 अप्रैल से 18 अप्रैल के दौरान केरल-माहे में भारी बारिश की संभावना है।"
पिछले कुछ दिनों से, तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में पहले से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही थी, जिससे उन्हें चिलचिलाती धूप से राहत मिली।
हालांकि भारी बारिश से बारिश के पानी का अतिक्रमण हो गया है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन तापमान में ठंडक देखकर क्षेत्र के लोग खुश हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री मान कल दिल्ली के सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों का करेंगे दौरा
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस बार भी देश में सामान्य बारिश होगी। देश में साल 2019, 2020 और 2021 में भी सामान्य बारिश हुई थी। IMD के अनुसार, इस साल दीर्घावधि औसत बारिश जून से सितंबर तक 99 फीसदी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: क्या आप कभी गए हैं स्टडी घाट? बिहार में है एक ऐसा घाट जहां पर बैठकर उम्मीदवार करते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी
Updated on:
17 Apr 2022, 2:14 PM IST
Published on:
17 Apr 2022, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.