30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के मुख्यमंत्री मान कल दिल्ली के सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों का करेंगे दौरा

कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्री और अधिकारियों के साथ दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 17 Apr 2022, 1:15 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री मान कल दिल्ली के सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों का करेंगे दौरा

पंजाब के मुख्यमंत्री मान कल दिल्ली के सरकारी स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों का करेंगे दौरा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करेंगे। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी होंगे। इससे पहले, केजरीवाल ने गुरुवार को घोषणा की थी कि उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान और उनके मंत्री सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे, ताकि 'आप सरकार' द्वारा उनमें लाए गए "उल्लेखनीय सुधार" को देख सकें।

केजरीवाल की ये घोषणा उस समय आई है जब विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि मान की अनुपस्थिति में केजरीवाल द्वारा शहर में राज्य के शीर्ष नौकरशाहों के साथ बैठक करने के बाद पंजाब सरकार दिल्ली से "रिमोट कंट्रोल" के माध्यम से चलाई जा रही थी।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों में इस हद तक सुधार किया है कि दुनिया भर से लोग इन "उल्लेखनीय परिवर्तनों" को देखने आ रहे हैं।

हाल ही में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा किया। 1 अप्रैल को स्कूलों का दौरा करने वाले स्टालिन ने कहा था कि उनकी सरकार तमिलनाडु में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के मॉडल की नकल कर रही है।

यह भी पढ़े: यूक्रेन के राष्ट्रपति जे़लेंस्की ने दी चेतावनी - 'दुनिया को रूसी परमाणु हमले के लिए तैयार रहना चाहिए'

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पहले चुनावी वादे को पूरा करते हुए 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा को लेकर आप राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जनता को बधाई दी है।

तो वहीं अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्री 18 अप्रैल को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे। इसके अलावा पंजाब के हेल्थ सेक्रेट्री और एजुकेशन सेक्रेट्री भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े: क्या आप कभी गए हैं स्टडी घाट? बिहार में है एक ऐसा घाट जहां पर बैठकर उम्मीदवार करते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़