31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन के राष्ट्रपति जे़लेंस्की ने दी चेतावनी – ‘दुनिया को रूसी परमाणु हमले के लिए तैयार रहना चाहिए’

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने परमाणु हथियारों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। कीव में राष्ट्रपति कार्यालय से जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन परमाणु या रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि उनके लिए यूक्रेन के लोगों की जिंदगी की कोई अहमियत नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 17 Apr 2022, 12:22 PM IST

zelensky.jpg

फाइल फोटोः यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की।

यूक्रेन और रूस के बीच की जंग अब तक जारी है। यूक्रेन पर रूस ने पिछले 52 दिनों में जिस तरह से मिसाइल हमले किए हैं, उसके बाद से यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। दोनों के बीच जारी जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को रूस के परमाणु हमले के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को रूसी परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए "तैयार करने की आवश्यकता है"।

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने परमाणु हथियारों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लोगों को एंटी रेडिएशन दवा लेनी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन के साथ जारी युद्ध खत्म करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

जेलेंस्की ने कहा कि सवाल सिर्फ यूक्रेन का नहीं है बल्कि पूरी दुनिया का है। उन्होंने हाल ही में डूबे रूसी जहाज से लेकर अपने सैनिकों की मौत का जिक्र किया। 50 से अधिक दिन की लड़ाई के बाद भी यूक्रेन की राजधानी कीव जेलेंस्की सरकार के नियंत्रण में है। कड़े प्रतिरोध के चलते कई प्रमुख यूक्रेनी शहर अभी भी रूस के कब्जे से बाहर हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर पुतिन इस युद्ध में कमजोर पड़ते हैं तो वह यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जेलेंस्की ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा कि, "सिर्फ मैं ही नहीं, मुझे लगता है कि पूरी दुनिया, सभी देशों को चिंतित होना होगा, क्योंकि यह भले ही वास्तविक जानकारी नहीं हो सकती है, लेकिन यह सच हो सकती है।" जेलेंस्की ने कहा कि, "हमें सोचना चाहिए, कि हमें डरना नहीं है, बल्कि तैयार रहना है। लेकिन, ये सिर्फ यूक्रेन के लिए नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है और मुझे नहीं लगता, कि ये सिर्फ यूक्रेन का सवाल है"।

यह भी पढ़ें: क्या आप कभी गए हैं स्टडी घाट? बिहार में है एक ऐसा घाट जहां पर बैठकर उम्मीदवार करते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी

सीएनएन से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि, रूसी राष्ट्रपति ने सिर्फ 5 दिनों में युद्ध खत्म करने का सोचा था, लेकिन हम पिछले 50 दिनों से मुकाबला कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अब रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा, खेती की वजह से घट गया इंसान का कद