2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजा बर्फबारी से गुलजार हुआ हिमाचल और कश्मीर, मैदानी इलाकों में बढ़ने वाली है ठंड

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
fresh_snowfall_today__.jpg

देश भर के कई शहरों में गुरुवार - शुक्रवार की रात को झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों की बात करें तो, वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स सीधे 450 से गिरकर 100 आ गया है। हवा साफ होते ही लोग सुबह-सुबह सड़कों पर नजर आए। कई राज्यों में झमाझम बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी भी हुई है। ऐसे में मौदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव बढ़ने वाला है।

हिमाचल में बर्फबारी के बाद पारा गिरा

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के लाहौल -स्पीति के कोकसर इलाके में ताजा बर्फबारी हुई और मैदानी क्षेत्र में बारिश हुई है। जिसके बाद पारा नीचे आ गया है और ठंड बढ़ गई है।

इन राज्यों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश,कर्नाटक, केरल समेत दक्षिण प्रायदीप में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बर्फबारी की भी संभावना जताई है। जिसके बाद मौदानी राज्यों में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-राजस्थान सहित कई राज्यों में रातभर से बारिश, प्रदूषण से राहत, AQI 400 से सीधे 100 तक गिरा

Story Loader