10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: दिल्ली समेत कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, धुंध से उड़ानों में दिखेगा असर

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुवार ( 23 जनवरी) को सुबह हल्का कोहरा रहने के आसार है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी दिन में हल्की बारिश दर्ज की गई।

3 min read
Google source verification

IMD Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बीती रात पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली में देर रात तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुवार ( 23 जनवरी) को सुबह हल्का कोहरा रहने के आसार है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी दिन में हल्की बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों में कोहरे और तीन राज्यों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें लेट हैं।

फ्लाइट में हुई देरी

ठंड के समय हर बार कोहरे की वजह से कई ट्रेनें और फ्लाइट रद्द कर दी जाती है या देरी से आने की शिकायत देखी जाती है। आज भी कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें लेट हैं।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में आज सुबह मध्यम कोहरा रहने वाला है। साथ ही बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शाम या रात के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 24 से 28 जनवरी तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इन चार दिनों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहेगा।

AQI में नहीं आया सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 321 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

पंजाब, हरियाणा में बदला तापमान

पहाड़ों पर बर्फबारी से पिछले कुछ समय से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंड अधिक महसूस की जा रही थी। लेकिन अब कई जगहों पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। बुधवार को पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। वहीं, पंजाब के पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में रात के समय ठंडी रही और तापमान 5.2 और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में तापमान 7.9 डिग्री रहा।

यहां मिला कोहरे का अलर्ट

IMD के मुताबिक बुधवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा रहा। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघायल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से हरियाणा के करनाल, यूपी के गोरखपुर, बहराईच, नजीबाबाद, पूर्णिया, ओडिशा के चांदबाली में दृश्यता शून्य रह गई थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में माउंट आबू में पारा गिरा

राजस्थान में माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश इलाकों में रात में तो ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन के समय गर्मी लगने लगी है। राजधानी जयपुर में सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ो में बर्फबारी

कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के एक दिन बाद बुधवार को ठंड बढ़ गई। मंगलवार को गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग वाले क्षेत्र में बर्फबारी हुई थी। श्रीनगर में पारा शून्य से 0.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। पहलगाम में यह शून्य से 4.2 डिग्री नीचे है।

मौसम में आएगा बदलाव

IMD ने जानकारी देते हुए बताया, पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, बताया जा रहा है इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। 24 जनवरी से जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा तो तापमान गिरना शुरू होगा। साथ ही कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

ये भी पढ़े: Delhi Election 2025: इस सीट पर कांग्रेस का अभी तक नहीं खुला खाता, BJP ने बदला प्रत्याशी, जानें इस बार क्या है समीकरण