4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहाड़ी राज्यों में भारी बारीश की संभावना , दिल्ली से लेकर दक्षिण तक गर्मी का सीतम ; जानिए अपने शहर का हाल

Weather Report: इस समय देश के कई राज्यों में बारिश से अति बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर 22 से 24 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
 Rain will become disaster in hilly states light rain is expectected


मानसून इस समय अपने चरम पर है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ी राज्यों हिमाचल-उत्तराखंड को उठाना पड़ रहा है। इस समय देश के कई राज्यों में बारिश से अति बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर 22 से 24 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

वहीं, उत्तराखंड में भी एक हफ्ते तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक हल्की बारीश के आसार है। वहीं, बिहार में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका

उत्तराखंड में अभी लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है. अगले एक हफ्ते लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली के साथ तूफान या बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है।


दिल्ली में गर्मी का सितम जारी

देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों लोगों को उमस झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हल्की बारिश का असर तापमान पर नहीं पड़ेगा। दिल्ली में पिछले चार महीनों के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। न्यूनतम तापमान 28 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। 24 अगस्त से दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 25 अगस्त को भी नई दिल्ली में थोड़े-बहुत बारिश के आसार हैं।


दक्षिण में हल्की बारिश की संभावना

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

ये भी पढ़ें: यहां गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप!

Story Loader