5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल के रहीम को सऊदी अरब में सजा-ए-मौत, रिहाई के लिए 30 करोड़ से ज्यादा की हुई क्राउड फंडिंग

सऊदी अरब में मौत की सजा पाने वाले केरल निवासी अब्दुल रहीम को रहा कराने के लिए दुनिया भर से लोगों ने क्राउड फंडिंग के जरिए 30 करोड़ से अधिक रुपये जुटाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 14 Apr 2024, 9:38 AM IST

kerala_abdul_.jpg

केरल के लोगों ने सऊदी अरब में मौत की सजा पाए अब्दुल रहीम को बचाने के लिए क्राउड फंडिंग अभियान के जरिए 34.45 करोड़ रुपए की राशि जुटाई है। अब्दुल रहीम कोझिकोड का रहने वाला है। उस पर 2006 में सऊदी के एक लड़के की मौत का आरोप लगा था। वह 18 साल से सऊदी की जेल में बंद है। रहीम को सजा से बचने के लिए 'ब्लड मनी' के तौर पर 18 अप्रैल से पहले करीब 34 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। क्राउड फंडिंग अभियान के तहत ऐप के माध्यम से दुनियाभर में रहने वाले केरल के लोगों ने राशि जमा की। ऐप से 30 करोड़ रुपए से अधिक एकत्र किए गए। शेष राशि ऑफलाइन योगदान के माध्यम से एकत्र की गई थी।

2018 में सुनाई गई सजा

अब्दुल रहीम यूएई में एक विकलांग लड़के की देखभाल करता था। रहीम ने लड़के के जीवन रक्षक उपकरण को गलती से हटा दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। रहीम को हत्या के आरोप में 2006 में जेल में डाल दिया गया। लड़के के परिवार ने रहीम को माफी देने से इनकार कर दिया। उसे 2018 में कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। बाद में पीडि़त परिवार ने शर्त रखी कि रहीम 15 मिलियन सऊदी रियाल ब्लड मनी के तौर पर देता है तो उसे रिहा कर दिया जाए। रहीम के परिवार के पास इतनी रकम नहीं थी। उन्होंने लोगों को गुहार लगाई और कुछ लोगों के सहयोग से क्राउड फंडिंग अभियान चलाया गया।