25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान कैडर के IAS संजय मल्होत्रा नए RBI Governer, सामने है बड़ी आर्थिक चुनौतियां

सरकार ने सोमवार को संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का 26वां गवर्नर नियुक्त किया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी। वह शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो रहा है। मल्होत्रा की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। वह 11 दिसंबर को पद संभालेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब अर्थव्यवस्था चुनौतियों और सुधारों से गुजर रही है।

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं। रणनीतिक सोच के लिए पहचाने जाने वाले मल्होत्रा पहले राज्य संचालित आरईसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल चुके हैं। उर्जित पटेल के अचानक आरबीआइ गवर्नर का पद छोडऩे के बाद शक्तिकांत दास को 12 दिसंबर, 2018 को गवर्नर नियुक्त किया गया था। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।

विभिन्न क्षेत्रों में 30 साल का अनुभव

संजय मल्होत्रा को फाइनेंस, पावर, आइटी, टैक्सेशन और माइंस समेत अलग-अलग सेक्टर में काम का 33 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर वरिष्ठ भूमिकाओं में काम किया। दिसंबर 2022 मे राजस्व सचिव नियुक्त होने से पहले वह फाइनेंस सर्विस डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी थे। उन्होंने वित्त सुधारों को आगे बढ़ाने और बैंकिंग सेक्टर को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जीएसटी काउंसिल में भी काम किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग