16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: आज देश भर में असर दिखाएगा तूफान मिचौंग,17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने अपने राज्य का हाल

Heavy rain alert in 17 states: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में साइक्लोन 'माइचौंग' के कहर बरपाने के बाद तूफान और पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम का रुख बदल दिया है।

2 min read
Google source verification
 Rajasthan Weather Update typhoon michaung imd alert heavy rainfall in andhra pradesh odisha tamilnadu rajasthan up delhi ncr Karnataka, Jharkhand, Marathwada, Kerala and South Central Maharashtra  Rain in Manipur, Mizoram and Tripura

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में साइक्लोन 'माइचौंग' के कहर बरपाने के बाद तूफान और पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम का रुख बदल दिया है। तूफान के कारण पूरे कहीं मूसलाधार बारिश है तो कहीं तेज हवाओं का असर देखने को मिला। तूफान माइचौंग का देश के दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में असर दिखा, जहां जमकर बारिश हुई।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन तूफान के कारण यहां भी भारी बारीश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश ने लोगों के जन जीवन पर बहुत बुरा असर डाला है। इस वक्त दोनों राज्य भारी बारिश की मार झेल रहे हैं।

कहीं भारी बारीश तो कहीं हल्की बारीश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक ‘मिचौंग’ के प्रभाव के कारण 6 दिसंबर को ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ दक्षिण तटीय और उससे सटे दक्षिण आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 6 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, झारखंड में 7 दिसंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में साफ रहेगा मौसम

वहीं IMD का मानना है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं आने वाला है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा। हवाओं की गति जरूर बढ़ने वाली है। इसके चलते प्रदूषण का असर भी कम होगा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड बढ़ेगी। वहीं, आज के मौसम की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है और उसके बाद कम हो जाएगी। पूर्वी तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मिचौंग के कारण इन राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारीश का अलर्ट

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, मराठवाड़ा, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश संभव है। 24 घंटों के बाद मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ-साथ तमिलनाडु के उत्तरी तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहेगी।

ये भी पढ़ें: भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद, तमिलनाडु में छुट्टी का ऐलान, जानिए क्या-क्या खुला रहेगा