New BJP President: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नेताओं के नाम दिए है। बीजेपी आलाकमान अपनी पसंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहती है।
New BJP President: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि पार्टी ने अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की दिशा में एक कदम बढ़ा दिया है। बीजेपी ने कुछ राज्यों में अपने अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए 19 प्रदेश अध्यक्ष चुने हुए हो। दरअसल, मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल करीब 2 साल पहले ही समाप्त हो चुका है लेकिन उन्हें लगातार एक्टेंशन दिया जा रहा है। हालांकि एक बार फिर राजनाथ सिंह के नाम पर कयास लगाए जा रहे है।
बता दें कि राजनाथ सिंह पहली बार बीजेपी के 2005 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उस समय राजनाथ सिंह को लाल कृष्ण आडवाणी की जगह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। दरअसल, लाल कृष्ण आडवाणी को जिन्ना वाली टिप्पणी के लिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। लाल कृष्ण आडवाणी ने पाकिस्तान के दौरे के दौरान जिन्ना की मजार पर जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष कहा था।
इस टिप्पणी को लेकर आडवाणी को आचोलनाओं का सामना करना पड़ा था। भारत लौटने पर लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं आरएसएस ने अपनी चलाई और राजनाथ सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।
2013 में राजनाथ सिंह दूसरी बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उस समय बने। दरअसल, नितिन गडकरी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। इतना ही नहीं कल्याण सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मतभेद होने के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कल्याण सिंह की जगह राजनाथ सिंह को यूपी का सीएम बनाया गया था।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नेताओं के नाम दिए है। बीजेपी आलाकमान अपनी पसंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहती है, जिसमें भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान का नाम है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता को पसंद कर रहा है। RSS ने मनोहर लाल खट्टर, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस और राजनाथ सिंह का नाम दिया है। नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह बीजेपी के पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।