इस सप्ताह के अंत तक मिजोरम, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश सहित करीब 24 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इससे पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए पार्टी के भीतर चुनाव का मंच तैयार हो जाएगा। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में वर्तमान अध्यक्ष को बनाए रखने की तैयारी है। वहीं, तेलंगाना में रामचंदर राव की नियुक्ति की अटकलों के बीच विधायक राजा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में वहां पर स्थिति उलझ गई है। बीजेपी ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति भी कर दी है।