भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मीडिया भले ही दो साल से तमाम नामों पर अटकलें लगा रहा हो, लेकिन सच तो ये है कि अभी तक कोई भी नाम तय नहीं है। संभावित नामों पर चर्चा जरूर हुई है, लेकिन अभी तीन नामों का पैनल भी तय नहीं हुआ है। बिहार चुनाव नए अध्यक्ष के नेतृत्व में ही होगा, इस बात की जरूर गारंटी है।