Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए (NDA) में सीटों के बंटवारे के लिए मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा (BJP) और जदयू (JDU) ने जहां 203 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है, वहीं अन्य छोटे सहयोगियों के लिए अधिकतम 40 सीटें छोड़ने का मन बनाया है। हालांकि, छोटे सहयोगी दबाव की राजनीति के तहत ज्यादा सीटों पर दावा ठोक रहे हैं।