पंजाब के छह साल के बच्चे तेगबीर सिंह (Tegbir Singh) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उसने रूस के माउंट एल्ब्रस पर 18,510 फुट से ज्यादा ऊंची चोटी को फतह किया। तेगबीर ने 20 जून को चढ़ाई शुरू की थी और 28 जून को चोटी पर तिरंगा लहरा दिया। छह साल और नौ महीने का तेगबीर माउंट एल्ब्रस फतह करने वाला दुनिया के सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बन गया है। वह रोपड़ के पब्लिक स्कूल का दूसरी कक्षा का छात्र है।