3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राकेश टिकैत का दीपावली पर घर जाने से इंकार, कहा बॉर्डर पर किसानों के साथ मनाएंगे त्यौहार

किसान नेता राकेश टिकैत ने इस बार दीपावली बॉर्डर पर किसानों के साथ मनाने का फैसला किया है। टिकैत ने कहा है कि वह दीपावली मनाने घर नहीं जाएगे।

2 min read
Google source verification
tikait.jpg

Rakesh Tikait

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दीपावली से पहले एक ऐलान कर दिया है। टिकैत ने इस बार दीपावली पर घर नहीं जाने का ऐलान किया है। साथ ही टिकैत ने यह भी कहा है कि वह इस साल दीपावली बॉर्डर पर किसानों के साथ मनाने का फैसला किया है। टिकैत ने कहा कि वह इस साल की दीपावली किसानों के साथ मनाएगे और अपना हक लेने की बात कही।

यह भी पढ़े - राकेश टिकैत ने कहा, "यूपी की जनता बीजेपी को वोट नहीं देंगी, फिर भी बीजेपी जीतेगी"

पिछले 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन की वजह से संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किसानों का एक वर्ग टीकरी बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर जूता हुआ है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर और गाज़ीपुर बॉर्डर पर से बैरिकेडिंग, पत्थर, डिवाइडर्स और कंटीले तार हटाकर बॉर्डर खोलने की पहल कर दी। हालांकि सिंघु बॉर्डर को अभी नहीं खोला गया है। ऐसे में किसान आंदोलन को लगे झटके और इसे कमज़ोर होता देख टिकैत ने केंद्र सरकार को 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम भी दिया। टिकैत ने कहा कि अगर सरकार ने 26 नवंबर तक कृषि कानून वापस नहीं लिया तो 27 नवंबर से किसान आंदोलन को और मज़बूत किया जाएगा। इसके लिए टिकैत ने सरकार को धमकी भी दी। इसी के चलते टिकैत ने इस बार दीपावली पर घर न जाने का फैसला लेते हुए बॉर्डर पर किसानों के साथ ही त्यौहार मनाने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़े - राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, देश भर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बनाने की भी दी धमकी

Story Loader