
RIL AGM: नई पीढ़ी के हाथों में मुकेश अंबानी ने सौंपी कमान, आकाश-ईशा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पत्नी नीता बोर्ड से बाहर
Reliance Jio (AGM) Mukesh Ambani: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक बैठक के दौरान बोर्ड में बड़े बदलाव किए गए। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि नीता अंबानी बोर्ड से इस्तीफा देंगी। जबकि बेटे आकाश, अंनत तथा बेटी ईशा अंबानी को नई जिम्मेदारी दी गई है। BOD ने नॉन-एग्जिक्यूटिव डायेक्टर्स के रूप में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी गई है। वहीं, नीता अंबानी बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद भी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी।
आगे का रास्ता साफ़
देश की सबसे धनवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज सोमवार को आने वाले वर्षों में कार्यभार कौन संभालेगा इसका रास्ता साफ कर दिया। उद्योगपति मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा और पुत्र आकाश तथा अनंत को रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक सालाना बैठक (AGM) से पहले हुई। इसमें ईशा, आकाश और अनंत को गैर-कार्यकरी निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी गयी।
पहले ही हो चुकी थी बदलाव की शुरुआत
बता दें कि साल 2022 में ही 66 वर्षीय मशहूर बिजनसमैन मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी को देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस JIO इन्फोकॉम का चेयरमैन बनाने का रास्ता साफ कर दिया था। लेकिन मुकेश अंबानी अभी भी जियो प्लेटफार्म्स के चेयरमैन बने रहे। इसी के अंतर्गत रिलायंस जियो इन्फोकॉम आती है। आकाश की 31 वर्षीय बहन ईशा को रिलायंस की खुदरा इकाई जबकि छोटे पुत्र अनंत अंबानी को नये ऊर्जा कारोबार के लिये बोर्ड के मेंबर के रूप में चुना गया।
मुकेश अंबानी का वेतन
देश के सबसे अमीर बिजनसमैन मुकेश अंबानी की सैलरी कितनी है इस बारे में सब जानना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको बता दें कि अंबानी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एक रूपये की सैलरी भी नहीं ली है। मुकेश अंबानी ने पिछले तीन वर्षों से सैलरी नहीं ले रहे हैं है। जबकि वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2020 तक उनकी वार्षिक सैलरी 15 करोड़ रुपये थी। कोरोना महामारी के बाद से मुकेश अंबानी ने सैलरी नहीं लेने का फैसला किया था।
Published on:
28 Aug 2023 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
