22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AI: अब कंपनी में इंसानों पर भारी पड़े रोबोट, अमरीकी रोबोटिक्स स्टार्टअप कंपनी ने 740 ह्यूमनॉइड तैनात किए

Impact Of AI On Jobs: अमेरिकी रोबोटिक्स स्टार्टअप Figure AI में पहली बार रोबोटों की संख्या इंसानों से ज्यादा हो गई है। कंपनी के सीईओ ब्रेट एडकॉक के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही तक 740 ह्यूमनॉइड रोबोट काम करने लगे। यह ट्रेंड AI और रोबोटिक्स से नौकरियों पर बढ़ते असर की बहस को तेज कर रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 22, 2026

AI

नौकरियों पर एआई का असर(फोटो-एआई/चैटजीपीटी)

Artificial Intelligence: दुनिया भर में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के कारण नौकरियां छीनने को लेकर बहस चल रही है। वहीं अमरीकी रोबोटिक्स स्टार्टअप कंपनी फिगर एआई का दावा है कि अब उसकी कंपनी में इंसानों से ज्यादा रोबोट काम कर रहे हैं। कंपनी के सीईओ ब्रेट एडकॉक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ग्राफ साझा करते हुए लिखा है कि पहली बार कंपनी में रोबोटों की संख्या इंसानों से ज्यादा हो गई है। 'हेडकाउंट वसेस रोबोट' नामक इस ग्राफ के अनुसार, 2022 से 2025 की शुरुआत तक कंपनी में रोबोट्स की संख्या लगभग शून्य थी, लेकिन इसके बाद से इनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगी। 2025 के अंत तक यह आंकड़ा 100 से ऊपर पहुंच गया और 2026 की दूसरी तिमाही तक करीब 740 रोबोट कंपनी में काम करने लगे। एडकॉक ने एक अन्य पोस्ट में डिब्बों में रखे दर्जनों ह्यूमनॉइड रोबोटों की तस्वीर साझा करते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे थे- 'पावर ऑन'।

मानव कर्मचारी भी बढ़े लेकिन रफ्तार धीमी


कंपनी में मानव कर्मचारियों की संख्या भी लगातार बढ़ी। 2022 में लगभग शून्य से शुरू होकर यह 2025 के अंत तक करीब 400 पहुंची और 2026 में बढ़कर लगभग 650-660 हो गई। हालांकि रोबोट्स की संख्या कर्मचारियों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ रही है। ग्राफ को देखकर ऐसा लगता है कि यह रफ्तार फिलहाल फिलहाल थमने वाली नहीं है।

अमेजन और मेटा भी छंटनी में आगे


वहीं, अमेजन और मेटा जैसी कंपनियां आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। वे हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ के अनुसार, इस वर्ष अब तक दुनिया भर की टेक कंपनियों में लगभग 1.19 लाख कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है।

'रोबोटों पर इंसानों की आखिरी जीत'


हाल के सप्ताहों में फिगर आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस काफी चर्चा में रही। कंपनी ने अपने फिगर 03 रोबोट और एक इंटर्न के बीच मैन वर्सेस मशीन मुकाबला कराया था। दोनों को आठ घंटे तक पैकेज छांटने का काम दिया गया। इस मुकाबले में इंटर्न ने रोबोट को हरा दिया था, लेकिन एडकॉक ने तब कहा था कि यह रोबोट पर इंसानों की आखिरी जीत होगी।