4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बुर्का हटाओ, तुम्हारा…’, पुलिस अधिकारी महिला से बोला, मच गया हंगामा

एक पुलिस अधिकारी ने मुस्लिम महिला से बुर्का हटाने को कहा जिस वजह से हंगामा मच गया और उस पर कार्रवाई भी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
burqa_woman.jpg

चेन्नई से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक हेड कांस्टेबल को मुस्लिम महिला से अभद्रता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेड कांस्टेबल ने मुस्लिम महिला से कहा कि बुर्का हटा लो, तुम्हारा खूबसूरत चेहरा नहीं दिख रहा है। महिला पुलिस स्टेशन गई थी, जहां उसके साथ हेड कांस्टेबल ने इस तरह की अभद्रता की। दरअसल, यह घटना उस वक्त घटी जब महिला ने चोरी हुई गाड़ी को लेकर शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच कहां तक पहुचीं इसका अपडेट लेने गई थी।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार, 14 फरवरी को इस महिला का दोपहिया वाहन चोरी हो गया था जिसे लेकर उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया था और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाद में गाड़ी बरामद कर ली। इस केस के बारे में जब फातिमा ने हेड कांस्टेबल ने पूछा तो उसने कहा कि अगर आपको अपना स्कूटर वापस चाहिए तो इसके लिए कोर्ट जाना होगा।

यह सुनते ही फातिमा काफी परेशान हो गई और उसके आंखो में आंसू आ गए। यह देखकर भी हेड कांस्टेबल को दया नहीं आई और उसने फातिमा से कहा, 'तुम तो रोते हुए भी खूबसूरत लग रही हो। एक काम करो कि अपना बुर्का हटा दो यह तुम्हारे सुंदर चेहरे को ढक रहा है।'

हेड कांस्टेबल की बात से आहत फातिमा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से हेड कांस्टेबल पर ऐक्शन लिया गया है। फिलहाल आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला के साथ हुई इस अभद्रता पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट यूजर्स मामले पर हैरानी जताते हुए आरोपी ऑफिसर के खिलाफ सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे हैं।