राष्ट्रीय

Republic Day 2022: आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर करें महान नेताओं के 10 प्रेरक Quotes

73वें गणतंत्र दिवस से पूर्व, भारतीय नेताओं और प्रमुख हस्तियों के इन प्रेरक Quotes को अवश्य पढ़ें।

2 min read
Jan 25, 2022
Republic Day 2022: 10 thought-provoking quotes by Indian leaders

भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह भारत के संविधान के अधिनियमन की याद दिलाता है जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था और हमारा देश गणतंत्र राष्ट्र बना था।आज के दिन को सभी धर्मों, संस्कृतियों और समुदायों के लोग पूरे जोश से मनाते हैं। इसी दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ झंडा फहराया था।

आज के ऐतिहासिक दिन की भावना को और गहराई से समझने या अपनों के साथ शेयर करने के लिए , आइए भारत की कुछ प्रमुख हस्तियों और नेताओं के बुद्धिमान और शक्तिशाली quotes पर नजर डाल लेते हैं।

1. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा - लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

2. मैं एक ऐसे धर्म में विश्वास करता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का प्रचार करता है - चंद्रशेखर आजाद

3. पूर्ण धारणा से बोला गया “नहीं” सिर्फ दूसरों को खुश करने या समस्या से छुटकारा पाने के लिए बोले गए “हाँ” से बेहतर है - महात्मा गांधी

4. हो सकता है एक विचार के लिए किसी एक की मृत्यु हो जाये, परन्तु उसके विचार उसकी मृतु के पश्चात अपने आप हजारों लोगों के जीवन में अवतार ले लेगा। - नेताजी सुभाष चंद्र बोस

5. यदि आप कार्य करने के लिये तैयार नहीं है तो शांत रहना यहाँ तक कि न सोचना भी बेहतर है - एनी बेसेंट

6. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता हांसिल नहीं कर लेते , कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके किसी काम की नहीं - बी.आर. अम्बेडकर

7. इंकलाब जिंदाबाद - भगत सिंह

8. मैं एक ऐसे धर्म में विश्वास करता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का प्रचार करता है - चंद्रशेखर आजाद

9. शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो - बी.आर. अम्बेडकर

10. लोकतंत्र अच्छा है। मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं - जवाहरलाल नेहरू

यह भी पढ़े - जनरल बिपिन रावत-कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण, देखें पूरी सूची

यह भी पढ़े - Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए बेस्ट भाषण

Updated on:
26 Jan 2022 07:09 am
Published on:
25 Jan 2022 10:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर