जवानों का मार्च पास्ट और ट्रैंक का प्रहार, देंखे कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड का Video
Republic Day Parade 2023: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जमीन से आसमान तक भारत की नई छवि दिखी। कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड में 23 झांकियां निकाली गई। जिसमें भारतीय सेना के साथ-साथ राज्यों की झांकियां और विभिन्न विभागों की झांकियां भी शामिल थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सलामी लिए जाने के बाद परेड शुरू हुई। परेड में भारतीय जवानों का मार्च पास्ट हुआ। युद्धक टैंकों ने अपनी ताकत दिखाई। फिर नेवी और वायुसेना ने भी अपनी झांकी पेश की। राज्यों की झांकी के बाद अंत में भारत सेना के जवानों ने बाइक पर खतरनाक स्टंट दिखाया।