
Ripun Bora resigns from Congress and joins TMC
असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहाँ कांग्रेस नेता रिपुन बोरा इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही TMC में शामिल हो गए हैं। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कांग्रेस के आंतरिक कलह को कारण बताया है। उन्होंने कहा कि यहाँ कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ लड़ने की बजाय कुछ नेता बीजेपी के साथ गुप्त समझौता कर रहे हैं। रिपुन बोरा ने सांसद अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में TMC में शामिल हुए हैं।
अभिषेक बनर्जी ने असम के पूर्व सांसद और राज्य के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा का स्वागत करते हुए कहा, "हम रिपुन बोरा का स्वागत करते हैं जो एक एक मजबूत और कुशल राजनेता हैं। आज वो TMC परिवार में शामिल हो गए। हम काफी खुश हैं और हम सभी मिलकर प्रदेश की भलाई के लिए काम करेंगे।" काफी समय से ये अटकलें थीं कि रिपुन TMC में शामिल हो सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद वो ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर से भी मिले। इसके बाद उन्होंने TMC में शामिल होने की औपचारिक्ताओं को पूरा किया।
अंदरूनी कलह के कारण छोड़ी कांग्रेस
इससे पहले रिपुन बोरा ने राज्य कांग्रेस में अंदरूनी कलह का हवाला देते इस्तीफे में लिखा था, "बीजेपी के खिलाफ लड़ने के बजाय, असम कांग्रेस के वरिष्ठ पदों के नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।"
भारी मन से दिया इस्तीफा
रिपुन बोरा ने अपने इस्तीफे में कहा है कि 'मैं "1976 से कांग्रेस से जुड़ा हुआ हूँ। मेरे स्टूडेंट लाइफ से लेकर आज तक का लंबा सफर कांग्रेस के साथ रहा है। मैं अपनी विभिन्न क्षमताओं के साथ पार्टी की सेवा की है और संवैधानिक पदों पर भी काम कर चुका हूँ लेकिन आज भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूँ।"
कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया है
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार पर भी उन्होंने प्रकाश डाला है । उन्होंने लिखा, "वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों में जनता को यकीन था कि कांग्रेस को जीत मिलेगी लेकिन अंदरूनी लड़ाई के चलते कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया और इस कारण हम सरकार बनाने में असफल रहे थे।"
यह भी पढ़े - सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस, अब घोषणा-पत्र पर कर रही फोकस
Updated on:
17 Apr 2022 06:03 pm
Published on:
17 Apr 2022 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
